A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका और निक ने शादी के बाद मनाई पहली दिवाली

प्रियंका और निक ने शादी के बाद मनाई पहली दिवाली

भिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास शादी के बाद साथ में अपनी पहली दिवाली मना रहे हैं।

<p>प्रियंका और निक ने...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM प्रियंका और निक ने शादी के बाद मनाई पहली दिवाली

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास शादी के बाद साथ में अपनी पहली दिवाली मना रहे हैं। प्रिंयका ने निक के साथ वाली अपनी एक तस्वीर के साथ अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर दिवाली की बधाई दी। ये दोनों फिलहाल मैक्सिको पर छुट्टियां बिता रहे हैं और इस दौरान अपने करीबियों के साथ दिवाली के जश्न का आनंद भी उठा रहे हैं।

तस्वीर में प्रियंका एक येलो फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने गोल्डन ब्लाउज के साथ पहन रखा है। बालों में जुड़ा बनाए और बड़े गोल्डन ईयररिंग्स के साथ प्रियंका काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि निक तस्वीर में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।

इस प्यारी सी तस्वीर के साथ प्रियंका ने अपने प्रशंसकों को दीवाली की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर प्रियंका अपने घर में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां लाईं और इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें भी साझा कीं।

प्रियंका ने इसी महीने निक के साथ अपना पहला करवा चौथ भी मनाया था और इस दौरान वह जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में शामिल हुई थीं। प्रियंका हाल ही में शोनाली बोस निर्देशित एक फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं।

Latest Bollywood News

Related Video