A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर लाएंगे 'दिल चाहता है' का फीमेल वर्जन, कैट, प्रियंका और आलिया संग होगी रोड ट्रिप

Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर लाएंगे 'दिल चाहता है' का फीमेल वर्जन, कैट, प्रियंका और आलिया संग होगी रोड ट्रिप

फिल्म को जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है। रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसे साझा प्रोड्यूस करेंगे।

Priyanka Chopra, Alia Bhatt, Katrina Kaif- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर लाएंगे 'दिल चाहता है' का फीमेल वर्जन, कैट, प्रियंका और आलिया संग होगी रोड ट्रिप

'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अगली रोड ट्रिप फिल्म पेश करने का ऐलान किया है। इस जॉनर में इस बार फीमेल्स लीड कैरेक्टर्स नजर आने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम 'जी ले जरा' है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनास, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

यह निश्चित रूप से 2021 की सबसे बड़ी घोषणा है। फिल्म को जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है। और रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसे साझा प्रोड्यूस करेंगे।

फिल्म फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे, जो साल 2023 में रिलीज होगी। इसलिए, अपनी सीट बेल्ट बांध लें, क्योंकि इस बार लड़कियों की बारी है! 

एक्सेल एंटरटेनमेंट की स्थापना 1999 में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने की थी। 'दिल चाहता है' और 'रॉक ऑन' जैसी अपनी पहली दो फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने से लेकर गली बॉय के लिए 92वें अकादमी पुरस्कार में भारत की ऑफीशियल एंट्री तक, इस जोड़ी ने सालों से हमेशा फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी है। 

रोड ट्रिप फिल्म खास तौर दर्शकों को पसंद आती है इसके सक्सेज के रिकॉर्ड को देखते हुए, इस विधा को महिलाओं पर केंद्रित करने के इस फैसले से फिल्मों के चाहने वाले काफी खुश होंगे। 

Latest Bollywood News