नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने फिल्मी करियर से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले कुछ वक्त से वह हॉलीवुड सिंगर और अभिनेता निक जोनस के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में खबर आई है कि शनिवार को मुंबई में स्थित प्रियंका के घर पर ही इनकी सगाई भी होने वाली है। कहा जा रहा है कि इस पार्टी के लिए प्रियंका के घर में तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। लेकिन इससे पहले शुक्रवार की रात को ये दोनों एक डिनर डेट के लिए भी पहुंचे। हालांकि इस दौरान दोनों के ही परिवार वाले भी मौजूद थे।
Priyanka Chopra and Nick Jonas
Priyanka Chopra and Nick Jonas
गौरतलब है कि प्रियंका बीती रात को ब्वॉयफ्रेंड निक और परिवार के साथ मुंबई में स्थित JW Marriott में डिनर डेट के लिए पहुंची। निक और प्रियंका के रिश्ते की खबर लगते ही अब उन दोनों की फैमिली भी एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिता रही है। अब इन दोनों को देखकर लगता है कि वह अपने इस रिश्ते को किसी से नहीं छुपाना चाहते। इस डिनर डेट के दौरान भी दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए।