A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ पर भी सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची

अब प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ पर भी सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची

प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। दर्शक लंबे समय से उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन...

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। दर्शक लंबे समय से उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब भारतीय सेंसर बोर्ड ने प्रियंका की इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट भी दे दिया है। इस फिल्म में शानदार एक्शनबाजी और थोड़ी बहुत कॉमेडी भी नजर आएगी। वहीं फिल्म में प्रियंका को खूबसूरत खलनायिका का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। लेकिन दर्शकों को यह बात चौंका रही है कि प्रियंका की इस फिल्म को 'यू/ ए' या फिर 'यू' सर्टिफिकेट क्यों नहीं दिया गया।

कहा जा रहा था कि इसकी वजह है फिल्म में प्रियंका द्वारा दिए गए कई बिकिनी सीन्स है। लेकिन अब एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत के दौरान सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने इस बात से पर्दा उठाते बताया है कि फिल्म को ए सर्टिफिकेट देने का कारण बताया है कि फिल्म में प्रियंका का बिकिनी अवतार नहीं बल्कि फिल्म में इस्तेमाल किए शब्द हैं। खबरों के अनुसार फिल्म में 5 कट लगाए गए हैं। फिल्म में प्रियंका के बिकिनी सीन्स पर कट नहीं लगाया गया है, क्योंकि बॉलीवुड फिल्मों में भी कई बार अभिनेत्रियों को बिकिनी पहने हुए देखा जा चुका है।

पहलाज का कहना है कि फिल्म में उपयोग किए गए कई डायलॉग्स काफी आपत्तिजनक है, जिन पर कट लगाया है। लेकिन कुछ ऐसे भी खराब डायलॉग्स हैं जिन्हें नहीं कट किया गया है, क्योंकि इससे फिल्म की कहानी पर असर पड़ सकता था। अब कान फिल्म महोत्सव में भी होगा 'बाहुबली' का जलवा

Latest Bollywood News