A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माथे पर सिंदूर और हाथों में पूजा की थाली.. प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया करवा चौथ, पति निक जोनस संग शेयर की फोटो

माथे पर सिंदूर और हाथों में पूजा की थाली.. प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया करवा चौथ, पति निक जोनस संग शेयर की फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति निक जोनस के साथ फोटो शेयर की है, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है।

priyanka chopra celebrates Karwa chauth with husband nick jonas - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी जमीं पर अपने पति निक जोनस के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और धूमधाम से सेलिब्रेट भी किया। प्रियंका ने लाल साड़ी पहने, माथे पर सिंदूर लगाए और पूजा की थाली लेकर अपनी फोटो शेयर की है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही है। उन्होंने निक के साथ भी रोमांटिक पोज देते हुए तस्वीर साझा की है। 

प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जो लोग करवा चौथ सेलिब्रेट कर रहे हैं, उन्हें शुभकामनाएं। निक जोनस आई लव यू।'

शूटिंग के बाद निक जोनस से मिलीं प्रियंका चोपड़ा, पालतू डॉग्स के साथ शेयर की ये फोटोज

वहीं, निक ने भी इंस्टाग्राम पर प्रियंका संग फोटो शेयर की है और लिखा, "सभी को हैप्पी करवा चौथ। मेरी सुंदर पत्नी घर पर है, मैं लकी हूं।"

बता दें कि प्रियंका शूटिंग की वजह से अपने पति से दूर थीं। वो हाल ही में शूट खत्म कर घर लौटी हैं। उन्होंने अपने पालतू डॉग्स के साथ फोटोज शेयर की थीं, जो खूब वायरल हुई थीं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। वो हॉलीवुड मूवी में स्ट्रॉसे, सैम ह्यूगन, सेलीन डायोन जैसे स्टार्स के साथ नज़र आएंगी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। 

जानकारी के अनुसार, ये जर्मन मूवी 'टैक्स्ट फॉर यू' का रीमेक है, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। यह सोफी क्रैमर के नॉवेल पर आधारित है। 

Latest Bollywood News