A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने मलाला को ऑक्सफोर्ड से ग्रेजुएट होने पर दी बधाई, लिखा- मुझे तुम पर गर्व है

प्रियंका चोपड़ा ने मलाला को ऑक्सफोर्ड से ग्रेजुएट होने पर दी बधाई, लिखा- मुझे तुम पर गर्व है

नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ग्रेजुएट होने पर प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें बधाई दी है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

priyanka chopra and malala yousafzai- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA प्रियंका चोपड़ा और मलाला युसूफजेई

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पाकिस्तानी शिक्षा कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से फिलॉसफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में स्नातक की डिग्री लेने पर बधाई दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर मलाला के साथ खुद की एक तस्वीर पोस्ट की, जो तालिबानी क्रूरता के खिलाफ एक चेहरा बन गईं थीं, जब उन्हें स्वात घाटी में स्कूल जाने से रोकने के लिए सिर में गोली मार दी गई थी।

प्रियंका ने इसे कैप्शन दिया, "हैप्पी ग्रेजुएशन, मलाला! आपका फिलॉसफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ऑक्सफोर्ड से डिग्री लेना एक उपलब्धि है। मुझे बहुत गर्व है!"

Image Source : INSTAGRAM/Priyanka Chopraप्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम स्टोरी

19 जून को, मलाला ने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर पोस्ट करके अपनी खुशी जाहिर की थी।

उन्होंने लिखा था, "अभी अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त करना मुश्किल है, क्योंकि मैंने ऑक्सफोर्ड में अपनी फिलॉसफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स की डिग्री पूरी कर ली है। मुझे नहीं पता कि आगे क्या है। फिलहाल, यह नेटफ्लिक्स, पढ़ने और सोने का समय है।"

मलाला ने पहली बार अपने स्नातक होने की खबर 8 जून को साझा की, जब उन्होंने यूट्यूब स्पेशल डियर क्लास ऑफ 2020 में भाग लिया था।मलाला ने तब साझा किया था कि उन्हें अभी "चार और परीक्षाएं देनी हैं"।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News