A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा- “मुझे पसंद पीछा करने वाले लोग”

प्रियंका चोपड़ा ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा- “मुझे पसंद पीछा करने वाले लोग”

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त चल रही हैं। ऐसे में उनके चाहने वालों की संख्या भी हर दिन और बढ़ती जा रही है। आज फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने एक हैरान कर देने वाला बयान दिया...

Pc- India TV Hindi
Pc

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त चल रही हैं। ऐसे में उनके चाहने वालों की संख्या भी हर दिन और बढ़ती जा रही है। आज फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने एक हैरान कर देने वाला बयान दे दिया है। दरअसल उनका कहना है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सोशल मीडिया पर उन्हें 'स्टॉक' किया जा रहा है। बता दें कि प्रियंका को जल्द ही आगामी प्रतिभा आधारित शो 'इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार' में निर्णायक मंडल की सदस्य के रूप में देखा जाएगा।

इसमें उनके अलावा रोहित शेट्टी और करण जौहर जैसे फिल्मकार भी नजर आने वाले हैं। वहीं प्रियंका ने कहा, "मैं इस बात से प्रभावित हूं कि आप मेरे बारे में बहुत कुछ जानते हैं। मुझे पसंद है कि लोग इंस्टाग्राम पर मुझे स्टॉक करें, क्योंकि मैं खुद देखती हूं कि कितने लोग मेरी कहानियां और पोस्ट देखते हैं।"

गौरतलब है कि 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है। बता दें कि प्रियंका फिलहाल अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिलहाल वह ‘क्वाटिंको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह अन्य 2 हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News