A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'देसी गर्ल' को व्हाइट हाउस से 'डिनर विड ओबामा' के लिए न्योता

'देसी गर्ल' को व्हाइट हाउस से 'डिनर विड ओबामा' के लिए न्योता

अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में अपनी भूमिका के लिए अवॉर्ड्स जीतने के बाद प्रियंका के साथ आमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा डिनर करना चाहते हैं।

priyanka chopra gets invitation for dinner with barack...- India TV Hindi
priyanka chopra gets invitation for dinner with barack obama.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हर दिन एक नया सितारा अपने नाम के साथ जोड़ रही हैं। अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में अपनी भूमिका के लिए अवॉर्ड्स जीतने के बाद प्रियंका के साथ आमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा डिनर करना चाहते हैं।

एक समाचार पत्र ने अपने सूत्रों से हवाले से खबर दी है कि देसी गर्ल के इस डिनर कार्यक्रम में शामिल होने या न होने पर अगले हफ्ते तक स्थिति साफ हो जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हर साल व्हाइट हाउस में डिनर का एक ख़ास प्रोग्राम रखते हैं। इसी डिनर डेट के लिए उनकी ओर से प्रियंका को आमंत्रित किया गया है। प्रियंका फिलहाल अपने टीवी सीरीज़ और नई हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि प्रियंका इस डिनर ऑफर स्वीकार करेंगी या नहीं।

हाल ही में बेवॉच का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, लेकिन इस तस्वीर में प्रियंका कही भी नजर नहीं आ रहीं। यह फिल्म 1990 के मशहूर टेलीविजन शो 'बेवॉच' पर बनाई जा रही है। प्रियंका इसमें नेगेटिव किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। खबरों के अनुसार 'बेवॉच' में वह विक्टोरिया लीड्स के किरदार में दिखेंगी।

Latest Bollywood News