A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा ने घर पर ही पहनी साड़ी, कहा- मिस कर रही थी इसे

लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा ने घर पर ही पहनी साड़ी, कहा- मिस कर रही थी इसे

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है।

Priyanka chopra nick jonas- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शेयर की ये फोटो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में शिफ्ट हो गई हैं, लेकिन वो अभी भी 'देसी गर्ल' ही हैं। दरअसल, प्रियंका अपने ससुराल वालों के साथ लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए घर में ही हैं। उन्हें भारत में रहे अपने घरवालों की भी याद आ रही थी, इसलिए उन्होंने साड़ी पहनने का फैसला किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'साड़ी पहनने जैसा महसूस हुआ। तो मैंने किया... घर पर। सभी को मिस कर रही हूं।' एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की साड़ी पहनी है। साथ ही हाथों में सिल्वर चूड़ियां भी पहनी है। वहीं, निक व्हाइट कलर की टीशर्ट में नज़र आ रहे हैं। फैंस को इस स्टार कपल की फोटो खूब पसंद आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर कोरोनावायरस से जुड़ी जानकारी लगातार साझा करती रहती हैं। वो कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई के लिए लेडी गागा के 'वन वर्ल्ड : टुगेदर एट होम' से भी जुड़ी थीं।

प्रियंका और उनके पति व पॉप स्टार निक जोनस ने पीएम-केयर्स फंड, यूनीसेफ, फिडिंग अमेरिका और गूंज जैसे संगठनों में भी पैसे जमा कराए हैं। 

Latest Bollywood News