A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर दी 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग पूरी होने की सूचना

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर दी 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग पूरी होने की सूचना

प्रियंका चोपड़ा  'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग के लिए लंबे समय तक दिल्ली में थीं। 

<p>प्रियंका चोपड़ा ने...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर दी 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग पूरी होने की सूचना

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने राजकुमार राव के साथ की नेटफ्लिक्स फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग खत्म कर ली है। यह फिल्म अरविंद अदिगा की मैन बुकर अवॉर्ड विजेता व इसी नाम की उपन्यास पर आधारित है। दिल्ली में इसकी शूटिंग कर रही अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर इसकी सूचना दी।

अभिनेत्री ने लिखा, "खुश भी थकी हुई भी, लेकिन शूटिंग खत्म होने को लेकर उत्साहित।"

फिल्म के कास्ट क्रू को धन्यवाद देते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "हर विभाग में सर्वश्रेष्ठ, टीम के साथ काम कर के मजा आया। बहुत कड़ी मेहनत करने वाली टीम। आप सभी का धन्यवाद। मैं अंतिम उत्पाद को देखने का और उसे दुनिया के साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।"

Latest Bollywood News

Related Video