1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पैंटीन की ग्‍लोबल ब्रांड एंबैसडर चुनी जाने वालीं पहली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा

पैंटीन की ग्‍लोबल ब्रांड एंबैसडर चुनी जाने वालीं पहली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्हें हेयर केयर ब्रांड पैंटीन ने अपना वैश्विक चेहरा बनाया है। प्रियंका पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं जो...

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra

मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने अभिनय से वाह वाही लूटने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्हें हेयर केयर ब्रांड पैंटीन ने अपना वैश्विक चेहरा बनाया है। प्रियंका पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस ब्रांड का प्रचार करेंगी। अमेरिकी शो 'क्वांटिको' से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पाने वालीं प्रियंका इस ब्रांड का नया चेहरा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़े:-

प्रियंका ने अपने बयान में कहा, "मैं पैंटीन की नई वैश्विक एंबेसडर बनने को लेकर उत्साहित हूं। यह दुनिया भर में पसंदीदा ब्रांड है। मुझे यह पसंद है कि पैंटीन शक्तिसंपन्न होने को खूबसूरती से जोड़ता है।" अभिनेत्री ने साथ ही कहा कि आंतरिक मजबूती जैसे जिंदगी जीने के लिए जरूरी होती है वैसे ही बालों के लिए भी जरूरी है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस ब्रांड का प्रचार सेलेना गोमेज, एली गॉल्डिंग और गिशेल बुंदशेन जैसी हस्तियां कर चुकी हैं।

प्रियंका हाल ही में अपने अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर मुंबई अपने घर आ गई हैं। वापस आकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह आगामी साल में 2 बड़ी भारतीय फिल्में करेंगी।

इस साल प्रियंका अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' और हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग में काफी व्यस्त रहीं।

Latest Bollywood News