A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहिंग्या शरणार्थियों से मिलकर आईं प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया से की यह भावुक अपील

रोहिंग्या शरणार्थियों से मिलकर आईं प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया से की यह भावुक अपील

UNICEF की सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के अपने दौरे के अनुभव साझा किए...

Priyanka Chopra makes emotional appeal for funds to support Rohingya refugees | Instagram- India TV Hindi
Priyanka Chopra makes emotional appeal for funds to support Rohingya refugees | Instagram

ढाका: UNICEF की सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के अपने दौरे के अनुभव साझा किए। इसके साथ ही बॉलीवुड एवं हॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा ने वैश्विक समुदाय से उनकी मदद के लिए सामने आने का अनुरोध किया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर विभिन्न शिविरों से जुड़ी अपनी पोस्ट, तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपने दौरे का विवरण दिया।

उन्होंने लिखा,‘जब मैं जामतोली शिविर में महिलाओं की जगह पर गई तो मुझे वहां एक तरह की शांति महसूस हुई। ये शिविर शोर-शराबे वाले और भीड़ भरे हैं, वास्तव में ज्यादा भीड़ वाले हैं और ऐसे में एक शांत सुखद जगह, इस मामले में एक छोटी झोपड़ी के रूप में नजर आई जो हैरान करने वाली थी।’

प्रियंका ने आगे लिखा है,‘इस शिविर में रहने वाली लड़कियों के लिए लेकिन यह ‘ शांति का घर ’ है। एक ऐसी जगह जहां वह आ सकती हैं और जैसी हैं वैसे रह सकती हैं। दोस्तों से बात करने की यह एक जगह है, परामर्श के लिए एक स्थल है, साफ-सफाई से लेकर कला और संगीत की चर्चा भी कर सकती हैं।’ प्रियंका ने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें वह एक शरणार्थी लड़की के साथ चाय पीती नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने कहा कि इन शिविरों में महिलाओं के लिए खास तौर पर ऐसी करीब 50 जगह हैं जहां दैनिक आधार पर 50-70 रोहिंग्या लड़कियों को शरण मिलती है। उन्होंने कहा कि वह 18 साल की 3 लड़कियों से मिलीं जिनकी कहानी ने उन्हें ‘हिला’ दिया। आपको बता दें कि प्रियंका ब्रिटेन में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी में शामिल होने के तुरंत बाद रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के अपने दौरे पर रवाना हो गई थीं।

Latest Bollywood News