Priyanka Chopra Nick Jonas Reception: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हो रहा है। इस रिसेप्शन की इनसाइड पिक्चर्स भी सामने आ गई हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ब्लू और गोल्डन गाउन पहना हुआ है, वहीं निक जोनस ग्रे सूट में नजर आ रहे हैं।
Priyanka Chopra Nick Jonas Reception
स्टेज की तस्वीरें और वीडियो-
प्रियंको चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी रिसेप्शन वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं, गोल्डन साड़ी में मधु नजर आईं।
इससे पहले दिल्ली में भी प्रियंका और निक का ग्रैंड रिसेप्शन हो चुका है, इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री मोदी ने भी शिरकत की थी, मोदी ने निक और प्रियंका को गुलाब का फूल भेंट किया था।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने राजस्थान के जोधपुर में उम्मेद भवन में 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाजों से शादी रचाई थी। इस शादी में अर्पिता खान शर्मा, अंबानी परिवार और परिणीति चोपड़ा ने शिरकत की थी।