A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर किसने उड़ा रखी हैं प्रियंका चोपड़ा की नींद?

आखिर किसने उड़ा रखी हैं प्रियंका चोपड़ा की नींद?

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अदाओं और बेहतरीन अदाकारी से करोड़ों लोगों की नींदे उड़ा रखी है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने रहते हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई हैं कि इन दिनों प्रियंका खुद भी अपनी नींद की वजह से काफी परेशान हैं।

pc- India TV Hindi
pc

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अदाओं और बेहतरीन अदाकारी से करोड़ों लोगों की नींदे उड़ा रखी है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने रहते हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई हैं कि इन दिनों प्रियंका खुद भी अपनी नींद की वजह से काफी परेशान हैं। उनक कहना है कि उन्हें नींद नहीं आती और इसके पीछे की वजह उन्हें नहीं पता। प्रियंका ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इसकी वजह बहुत ज्यादा थकान है या जेटलैग (विमान से होने वाली थकान)। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "जब मुझे नींद नहीं आती, तो दिमाग में बहुत-सी बातें आती हैं। मैं हैरान हूं कि यह जेटलैग है या अत्यधिक थकान।"

प्रियंका पिछले कुछ वक्त से अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त चल रही हैं। इसी वजह से वह अमेरिका और भारत के बीच काम में तालमेल बैठाने में जुटी हैं। इन दिनों वह मुंबई वापस आईं हुई हैं। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह यहां पेशेवर प्रतिबद्धताओं के चलते देश लौटी हैं या व्यक्तिगत कारणों से। प्रियंका ने 16 अगस्त को ट्विटर पर लिखा, "आई और गई। मुंबई मेरी जान। प्यारा घर।"

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' के पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी परियोजनाएं हैं। वह रिबेल विल्सन, लियाम हैम्सवर्थ, एडम डिवाइन के साथ 'इजनॉट इट रोमांटिक?' और 'ए किड लाइक जेक' जैसी परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। इसमें उनके साथ जिम पार्सन्स, क्लेयर डेन्स, ओक्टाविया स्पेन्सर, ऐन डोड और माइकेला वाटकिंस जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। (घर से बाहर निकलते हुए कल्कि कोचलिन रखती हैं इस बात का खास ध्यान)

Latest Bollywood News