प्रियंका चोपड़ा ने बरसाया जाह्नवी कपूर पर प्यार, तस्वीरें हुईं वायरल
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में वह अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नजर आईं। दरअसल प्रियंका बीते गुरुवार को मां के साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंची। यहां उनकी मुलाकात अभिनेत्री जाह्नवी कपूर से हुई।

सिर्फ इतना ही नहीं जाह्नवी यहां प्रियंका के लिए फोटोग्राफर तक बन गईं। दरअसल उन्होंने अपनी मां के साथ पिता का बर्थडे केक काटते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने फोटो क्रेडिट जाह्नवी कपूर को दिया है।