1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर ने 'Sucker' वीडियो की बिहाइंड-द-सीन फोटो शेयर की

प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर ने 'Sucker' वीडियो की बिहाइंड-द-सीन फोटो शेयर की

प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर ने अपनी बिहाइंड-द-सीन फोटोज शेयर की है। यह फोटोज म्यूजिक वीडियो की हैं।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA Priyanka chopra

जोनस ब्रदर्स एक बार फिर साथ में काम करते नजर आए हैं। जोनस ब्रदर्स का म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। इस वीडियो में निक जोनस(Nick Jonas) के साथ प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीते साल शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों अब साथ में प्रोफेशनल लेवल पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। जोनस ब्रदर्स की म्यूजिक वीडियो Sucker रिलीज हुई है। प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर(Sophie Turner) भी इस वीडियो में नजर आई हैं। अब प्रियंका और सोफी ने अपनी बिहाइंड-द-सीन फोटोज शेयर की है। 

प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ग्लैम बॉथ.... यस प्लीज... जोनस ब्रदर्स वापिस आ गए हैं। #Sucker

सोफी टर्नर ने एक शॉर्ट वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जोनस ब्रदर्स वापिस आ गए है।

जोनस ब्रदर्स में जहां निक अपनी पत्नी प्रियंका के साथ हैं तो वहीं जो जोनस और केविन जोनस अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे हैं। जोनस ब्रदर्स के इस गाने में तीनों की केमिस्ट्री काफी शानदार है। साथ ही जोनस ब्रदर्स की बॉन्डिंग भी नजर आ रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो की छोटी-सी झलक प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पहली बार हम दोनों साथ में काम कर रहे हैं। मगर मुझे कुछ पलों के लिए भी नहीं लगा की हम काम कर रहे हैं। फैमिली के साथ यह एक फन अफेयर है।

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1-2 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रचाई गई है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अभिनंदन की वतन वापसी पर अमिताभ बोले- 'सच्चा सिपाही नफरत के लिए नहीं लड़ता..'

अभिनंदन के देश लौटने पर मलाइका-अर्जुन ने सोशल मीडिया पर किया एक जैसा पोस्ट

Latest Bollywood News