1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा होंगी दादासाहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

प्रियंका चोपड़ा होंगी दादासाहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय से दर्शकों को लुभाने के बाद पिछले कुछ समय से हॉलीवुड में भी अपने दिलकश अंदाज और शानदार अभिनय के लिए खूब तारीफें लूट रही हैं। लेकिन अब खबर आई है प्रियंका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान बनाने के लिए

piyanka- India TV Hindi
piyanka

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय से दर्शकों को लुभाने के बाद पिछले कुछ समय से हॉलीवुड में भी अपने दिलकश अंदाज और शानदार अभिनय के लिए खूब तारीफें लूट रही हैं। इन दौरान उन्हें कई इवेंट शोज भी शिरकत करते हुए देखा जा चुका है। साथ ही उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। लेकिन अब खबर आई है प्रियंका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान बनाने के लिए दादासाहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रियंका को यहां एक समारोह के दौरान हाल में शुरु किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अभिनेत्री वर्ग के तहत पुरस्कृत किया जाएगा

दादासाहेब फाल्के अकादमी और पुरस्कार समिति के अध्यक्ष गणेश जैन ने एक बयान में कहा, “प्रियंका ने कड़ी मेहनत और ईमानदार प्रयासों के दम पर गरिमा के साथ अपने लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर जगह बनाई है।“ उन्होंने कहा, “वह वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और हर भारतीय को उनके काम पर गर्व है। इसी कारण हमें इन पुरस्कारों में नई श्रेणी शुरू करनी पड़ी।“

इस समारोह में अनिल कपूर, कपिल शर्मा, जूही जावला और नीतेश तिवारी जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी। दादासाहेब फाल्के अकादमी पुरस्कारों के न्यासी बोर्ड में जॉनी लीवर, पहलाज निहलानी, मिथुन चक्रवर्ती और टीपी अग्रवाल शामिल हैं। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मुंबई में एक जून को किया जाएगा। शाहरुख की बेटी सुहाना को लेकर शबाना आजमी ने की ये भविष्यवाणी

Latest Bollywood News