A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया ऐसा, हो रही हैं आलोचनाओं का शिकार

प्रियंका चोपड़ा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया ऐसा, हो रही हैं आलोचनाओं का शिकार

स्वंतत्रता दिवस के मौके पर लगभग सभी फिल्मी हस्तियों ने अलग अलग अंदाज में अपने फैंस को आजादी के इस दिन की ढ़ेर सारी शुभकमानएं दीं। इन्हीं में से एक नाम अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का भी है, जो पिछले लंबे वक्त से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में...

priyanka- India TV Hindi
priyanka

नई दिल्ली: स्वंतत्रता दिवस के मौके पर लगभग सभी फिल्मी हस्तियों ने अलग अलग अंदाज में अपने फैंस को आजादी के इस दिन की ढ़ेर सारी शुभकमानएं दीं। जो सितारे फिलहाल देश में नहीं हैं उन्होंने भी अपने प्रशंसकों को इस दिन की बधाई दी। इन्हीं में से एक नाम अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का भी है, जो पिछले लंबे वक्त से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं। उन्होंने भी 70वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अपने फैंस को इस दिन की शुभमनाएं देते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह तिरंगे के रंग का एक दुप्पटा अपने गले में लपेटे हुए दिखाई दे रही हैं। लेकिन अब उनकी इस तस्वीर के कारण एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। इस तस्वीर को पोस्ट करते ही लोगों ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरु कर दिया।

इस तस्वीर में प्रियंका ब्लू जीन्स और व्हाइट रंग की स्पैगटी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। जिसके साथ उन्होंने गले तिरंगे के रंग का दुप्पट्टा पहना हुआ है। लेकिन लोगों का कहना है कि प्रियंका ने इसे किसी एक्सेसरी की तरह इस्तेमाल किया है, जो बिल्कुल गलत है। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि उन्हें इस दौरान सलवार सूट पहनना चाहिए था। लोगों ने यहां तक भी कह डाला कि, उन्होंने राष्ट्र के गौरव तिरंगे का अपमान किया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इसमें अशोक चक्र नहीं है, यह सिर्फ एक दुप्पट्टा है।

केवल यही नहीं एक कमेंट में तो कहा गया कि वापस कभी भारत मत आना। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब प्रियंका की ड्रेस को लेकर इतना हंगामा मचा हो। इससे पहले जब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली तब भी उन्हें अपनी शॉर्ट ड्रेस की वजह से लोगों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। (सुष्मिता सेन को उच्च न्यायालय ने दिया अदालत में पेश होने का निर्देश, आखिर क्या है मामला)

Latest Bollywood News