A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक जोनस की गलत उम्र बताकर फंस गईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स ने उड़ाया मजाक

निक जोनस की गलत उम्र बताकर फंस गईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स ने उड़ाया मजाक

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने पति  निक जोनस की उम्र गलत बता दी है। जिसके बाद से उन्हें ट्रोल किया गया है।

Priyanka chopra and Nick jonas- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Priyanka chopra and Nick jonas

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन निक जोनस के साथ या उनके कॉन्सर्ट की फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बार प्रियंका ने अपनी और निक की फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्हें 'विला वन टकीला' लॉन्च के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- गर्व की बात है जब आप 27 साल की उम्र में अपना टकीला खरीद लेते हो।

प्रियंका की इस पोस्ट के बाद से यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे क्योंकि निक जोनस अभी 26 साल के ही हैं। वह 16 सितंबर को 26 साल पूरे के होंगे। जिसके बाद से लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा- टैक्नकिली वह अभी 26 के हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- अभी 14 दिन हैं 27 के होने में। निक ने इन सभी को नजरअंदाज करते हुए लिखा- मेरी हमेशा की ब्यूटीफुल डेट।

शेयर की हुई फोटो में प्रियंका चोपड़ा बोहो चिक मैक्सी ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही थीं। वहीं निक सफेद टी-शर्ट के साथ सूट पहने हुए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Also Read:

इस फ्रेंच फिल्म की कॉपी है बाहुबली की 'साहो'! खुद देखिए समानताएं

रानू मंडल की बेटी का खुलासा, मां से मिलने पर मिली थी 'टांगें तोड़ने की धमकी'

Latest Bollywood News