A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 38 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड ने इस तरह किया विश

38 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड ने इस तरह किया विश

प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर बॉलीवुड उन्हें किस तरह जन्मदिन की बधाई दे रहा है, आइए देखते हैं।

38 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM 38 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस शनिवार को 38 साल की हो गईं, इस मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं। फिल्म 'ऐतराज' में प्रियंका के साथ काम कर चुकीं करीना कपूर ने 'कॉफी विद करण' के सेट की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह प्रियंका के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की बधाई प्रियंका। तुम इसी तरह दुनिया को प्रेरित करती रहो। दुनियाभर से तुम्हें हग।"

अनुष्का शर्मा ने लिखा, "जन्मदिन की बधाई प्रियंका, तुम मजबूत हो, फाइटर हो और कई के लिए प्रेरणास्रोत हो।" साथ ही अनुष्का ने फिल्म 'दिल धड़कने दो' की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें दोनों अभिनेत्रियों ने काम किया था।

Image Source : anushka sharma instagramअनुष्का शर्मा

अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक तस्वीर पोस्ट किया जिसमें वह प्रियंका को गले लगाए नजर आ रही हैं। सोनम ने ट्वीट किया, "जन्मदिन मुबारक हो प्रियंका। उम्मीद करती हूं कि आपका आज का दिन शानदार होगा और मैं व्यक्तिगत रूप से आपसे मिलने के लिए बेसब्र हूं।"

Image Source : instagram sonamसोनम कपूर

माधुरी ने इस तरह किया प्रियंका को विश

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने प्रियंका को 'रॉकस्टार' कहा।

Image Source : instagram rakulरकुल प्रीत सिंह का पोस्ट

प्रियंका फिलहाल पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस स्थित घर में समय बिता रही हैं।

Latest Bollywood News