A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारत में कोरोना के हालातों पर प्रियंका चोपड़ा ने किया ट्वीट, लिखा माई हार्ट ब्रेक

भारत में कोरोना के हालातों पर प्रियंका चोपड़ा ने किया ट्वीट, लिखा माई हार्ट ब्रेक

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके भारत में कोरोना वायरस के भयावह हालातों पर चिंता जताई है साथ ही उन्होंने अमेरिका से अपील की है वो वेक्सीन भारत के साथ शेयर करें।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@PRIYANKACHOPRA Priyanka chopra

कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत के लिए कहर साबित हुई है। देश में कोविड मरीज बढ़ते जा रहे हैं और अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी हो गई है। ऐसे में जब देश बुरे हालात से गुजर रहा है, सरकार की तरफ से पुरजोर प्रयास जारी हैं। ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए जरूरत की जगहों पर ऑक्सीजन भेजी जा रही है। लेकिन फिर भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 

एक तरफ बॉलीवुड के लोग अपने तरीके से जनता की मदद कर रहे हैं और दूसरी तरफ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत के कोरोना जनित हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। 

"माई हार्ट ब्रेक, भारत कोविड-19 से लड़ रहा है और यूएस ने 550मिलियन वैक्सीन ऑर्डर की हैं. ऐस्ट्राजेनिका का शुक्रिया दुनियाभर में इसे पहुंचाने के लिए लेकिन मेरे देश के हालात बहुत बुरे हैं। क्या आप जल्द से जल्द भारत के साथ वैक्सीन शेयर कर सकेंगे?" 

ट्वीट में प्रियंका की अपने देश के लिए व्यग्रता साफ दिख रही है। वो चाहती हैं कि भारत में हालात जल्द सुधरे और ऐसे में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से अपील की है कि वो भारत को भी राहत देने में मदद करें। 

प्रियंका समय समय पर कोविड की जरूरत जैसे दवाइयां और ऑक्सीजन की उपलब्धता पर लगातार पोस्ट कर रही हैं ताकि लोगो को मदद मिल सके। पिछले दिनों प्रियंका सिडाटेल की शूटिंग कर रही थी।

Latest Bollywood News