मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। इन दिनों वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए आयाम गढ़ रही हैं। प्रियंका का कहना है कि वह खुद को सीमित नहीं रखना चाहतीं और एक सफल व्यक्ति बनना चाहती हैं। प्रियंका को अमेरिकी टेलीविजन श्रंखला 'क्वांटिको' से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली है और जल्दी ही वह हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में नजर आएंगी।
इसे भी पढ़े:- प्रियंका ने 'बेवॉच' में अपने किरदार का किया खुलासा
Happy B’day प्रियंका: जिस देश में हुआ था अपमान, आज वहीं मचा रही हैं धूम
उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हर कोई अपनी कमजोरी ढूंढ़े और अपनी शक्तियों पर ध्यान केंद्रित करे। प्रियंका ने कहा, "एक अभिनेत्री, एक गायिका और जो कुछ भी मैं हूं, मैं उससे ज्यादा चाहती हूं। मैं एक सफल व्यक्ति बनना चाहती हूं और मैं केवल एक चीज तक सीमित नहीं रहना चाहती।" प्रियंका ने अपनी सफलता के मंत्र कनाडा की फैशन मैगजीन 'फ्लेयर' के साथ शेयर किए।
फिलहाल प्रियंका इन दिनों अपने अमेरिकी लोकप्रिय शो क्वांटिको के सीजन-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका ने कहा कि उनके लगातार काम करते रहने की क्षमता के कारण भारतीय जीन्स हैं। अपनी फिल्म 'बेवॉच' को लेकर प्रियंका ने कहा था कि उनकी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का सबसे अच्छा हिस्सा है इस फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया खलनायिका का किरदार।
Latest Bollywood News