प्रियंका चोपड़ा बनना चाहती हैं भारत की प्रधानमंत्री, निक जोनस को बनाना चाहती हैं राष्ट्रपति
प्रियंका चोपड़ा बनना चाहती हैं भारत की प्रधानमंत्री, निक जोनस को बनाना चाहती हैं राष्ट्रपति
IANS
Published : Jun 03, 2019 06:19 pm IST, Updated : Jun 03, 2019 06:20 pm IST
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वह भविष्य में भारत का प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल होना चाहेंगी।
Image Source : INSTAGRAMPriyanka Chopra wants to become India's prime minister
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वह भविष्य में भारत का प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल होना चाहेंगी। पीपुल्स डॉट कॉम के अनुसार, 'क्वोंटिको' की अभिनेत्री ने 'द संडे टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में अपने लिए और अपने पति व पॉप स्टार निक जोनस के लिए राजनीतिक आकांक्षाएं जाहिर की।
प्रियंका (36) ने कहा, "मैं भारत के प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल होना चाहूंगी। मैं चाहूंगी कि निक राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल हों।"
उन्होंने कहा, "राजनीति से जिस तरह की चीजें जुड़ी हुई हैं, मुझे पसंद नहीं हैं, लेकिन मैं जानती हूं कि हम दोनों वाकई एक बदलाव चाहते हैं। ना कभी नहीं कहा।"
प्रियंका ने हालांकि कहा कि उन्होंने अपने जीवन के दौरान गैर राजनीतिक रहने की कोशिश की, क्योंकि वह मानवता का मनोरंजन करना चाहती हैं, लेकिन उन्होंने इस सच्चाई से इनकार नहीं किया कि निक (26) एक महान नेता बन सकते हैं। उन्होंने कहा, "वह (नारीवादी) शब्द का इस्तेमाल करने से डरते नहीं हैं और मुझे वह अच्छा लगता है।"