1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा कार से घूमती आईं नजर, शेयर की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा कार से घूमती आईं नजर, शेयर की तस्वीर

प्रियंका लॉकडाउन के बीच बाहर काम करने में व्यस्त हैं, और उन्होंने हाल ही में साझा किया कि उन्हें पुश-अप्स करना पसंद है, खासकर जब उनके पति पॉप स्टार निक जोनास भी इसमें शामिल होते हैं।

PRIYANKA CHOPRA- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- PRIYANKA CHOPRA प्रियंका चोपड़ा कार से घूमती आईं नजर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास कोरोनावायरस महामारी के बीच घूमती नजर आईं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह कार में बैठकर खिड़की के बाहर देखती नजर आ रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "वांडरलस्ट।"

प्रियंका लॉकडाउन के बीच बाहर काम करने में व्यस्त हैं, और उन्होंने हाल ही में साझा किया कि उन्हें पुश-अप्स करना पसंद है, खासकर जब उनके पति पॉप स्टार निक जोनास भी इसमें शामिल होते हैं।

अभिनय की बात करें, तो प्रियंका 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव जैसे सितारें भी हैं। यह फिल्म अरविंद अडिग के इसी नाम से लिखी गई मैन बुकर पुरस्कार-विजेता उपन्यास पर आधारित है। इसे ईरानी फिल्म निर्माता रमीन बहरानी द्वारा निर्देशित किया गया है।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News