1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दर्शकों की रायः पुली से बेहतर है बाहुबली का ट्रेलर!

दर्शकों की रायः पुली से बेहतर है बाहुबली का ट्रेलर!

नई दिल्लीः बाहुबली ने बॉक्स आफिस पर जो कारनामा किया है उसे दोहराना किसी दक्षिण भारत फिल्म के लिए शायद ही मुमकिन होगा। हाल ही में लॉन्च हुए अभिनेता विजय की 'पुली' के ट्रेलर ने

दर्शकों की रायः पुली...- India TV Hindi
दर्शकों की रायः पुली से बेहतर है बाहुबली का ट्रेलर

नई दिल्लीः बाहुबली ने बॉक्स आफिस पर जो कारनामा किया है उसे दोहराना किसी दक्षिण भारत फिल्म के लिए शायद ही मुमकिन होगा। हाल ही में लॉन्च हुए अभिनेता विजय की 'पुली' के ट्रेलर ने दोबारा एक उम्मीद तो जगाई है लेकिन बाहुबली जैसी प्रतिक्रिया इसे हासिल नहीं हुई।

दक्षिण भारतीय सिनेमा के लिहाज से ये वर्ष पीरियड फिल्मों का है क्योंकि ऐसी तीन फिल्में है जो इस वर्ष रिलीज हो रही हैं। एस एस राजमौली की फिल्म बाहुबली तो धमाल मचा चुकी हैं। पुली जल्द रिलीज होने वाली है और अनुष्का शेट्टी की फिल्म रुध्रमादेवी भी इस वर्ष के अंत तक सिनेमाघरों में आ जाएगी।

फिलहास विजय-श्रीदेवी-श्रुति हासन की फिल्म पुली जब हमारे सामने है तो दर्शकों की दीवानगी सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है। पुली और बाहुबली की एक-दूसरे से तुलना करना सही नहीं होगा खासकर ये देखते हुए कि फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स के स्तर का काफी अंतर है लेकिन एक फिल्म को सिर्फ स्पेशल इफेक्ट्स के मद्देनजर नहीं मापा जा सकता है।

वहीं विजय की फैन फॉलोइंग भी राजमौली की फिल्म बाहुबली से कुछ कम नहीं है। बाहुबली अगर पूरी तरह से एक एक्शन ड्रामा थी तो पुली में कॉमेडी का तड़का भी है जो एक फैमिली इंटर्टेनर की गारंटी देता है।

ऐसे में हमने एक सवाल किया कि कौन सी फिल्म का ट्रेलर बेस्ट है। इस सवाल के जवाब में सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया ने काफी कुछ साफ किया।

अगली स्लाइड से देखिए लोगों की क्या राय रही-

Latest Bollywood News