1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुलकित सम्राट ने 'सेल्फ लव' के बारे में की बात

पुलकित सम्राट ने 'सेल्फ लव' के बारे में की बात

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह कैमरे के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलकित सम्राट - India TV Hindi
Image Source : INSTA- PULKIT SAMRAT पुलकित सम्राट ने 'सेल्फ लव' के बारे में की बात

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को 'सेल्फ लव' के बारे में बताया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह कैमरे के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "आंखों में सब कुछ देख सकते हैं, लेकिन आंखों के माध्यम से सब कुछ नहीं। अपने दिल की सुनते रहें, सच अपने आप ही महसूस होने लगेगा। सुबह का कार्डियो मेरा समय है। इस दौरान कोई फोन नहीं, खटखटाहट नहीं और कोई रुकावट नहीं।"

'वुमन स्टोरीज' से हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं जैकलीन फर्नांडीज

उन्होंने आगे लिखा, "अजीब विचार हमें परेशान करते हैं और मैं उसको खुद पर हावी नहीं होने देता, जो मुझको अलग बनाता है। दिल चलता है और दिमाग थमता है। तब ही तो अपुन को ये दिन जमता है। हैशटैग सेल्फ लव।"

Happy Republic Day 2021 Wishes: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों-परिजनों को दें बधाई, जोश से भर देंगे देशभक्ति के मैसेज

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News