A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुनीश के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड ने बिना मिले पड़ोसी घर से दिया ये सप्राइज

पुनीश के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड ने बिना मिले पड़ोसी घर से दिया ये सप्राइज

सीजन 11 जब से शुरू हुआ पुनीश और बंदगी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी, दोनों के प्यार के खूब चर्चे हुए।

PUNEESH BANDAGI- India TV Hindi
PUNEESH BANDAGI

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 11’ में आजकल खेल काफी दिलचस्प मोड़ पर है। क्योंकि इस हफ्ते बिग बॉस के घर में हुई है घरवालों के असली घरवालों की एंट्री। इस बीच पुनीश का जन्मदिन भी पड़ा, बिग बॉस के पड़ोसी घर में मौजूद पुनीश की गर्लफ्रेंड बंदगी उनसे मिल तो नहीं पाईं लेकिन उनके जन्मदिन पर सरप्राइज जरूर दिया।

PUNEESH BANDAGI

सीजन 11 जब से शुरू हुआ पुनीश और बंदगी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी, दोनों के प्यार के खूब चर्चे हुए। अब 'घर आए घरवाले' टास्क में बंदगी कालरा को पुनीश शर्मा की गर्लफ्रेंड होने के चलते पड़ोसी घर में आने का मौका दिया गया है। इस मौके ने पुनीश के जन्मदिन पर ब्रेड का केक बनाया, दिल के आकार वाले इस केक में बंदगी ने प्यार से P लिखा था।

PUNEESH BANDAGI

पुनीश शर्मा ने भी बर्थडे केक को पड़ोसी घर में भिजवाया। इसके बाद सबने मिलकर पुनीश का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पुनीश और बंदगी की मुलाकात होगी। इनके अलावा भी  घर के सभी सदस्य आज के एपिसोड में अपने घरवालों से मिलेंगे।

Latest Bollywood News