1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टूट गई वडाली ब्रदर्स की जोड़ी, नहीं रहे प्यारेलाल वडाली

टूट गई वडाली ब्रदर्स की जोड़ी, नहीं रहे प्यारेलाल वडाली

वडाली ब्रदर्स की जोड़ी अब टूट गई है। दरअसल बेहद लोकप्रिय पहचान रखने वाले प्यारेलाल वडाली का आज दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वह अपने भाई के साथ मिलकर ‘वडाली ब्रदर्स’ के नाम से मशहूर थे। उनकी उम्र 75 साल थी।

wadali- India TV Hindi
wadali

अमृतसर: सूफी संगीत में महारथ हासिल कर चुकी वडाली ब्रदर्स की जोड़ी अब टूट गई है। दरअसल बेहद लोकप्रिय पहचान रखने वाले प्यारेलाल वडाली का आज दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वह अपने भाई के साथ मिलकर ‘वडाली ब्रदर्स’ के नाम से मशहूर थे। उनकी उम्र 75 साल थी। वडाली ने अपने बड़े भाई पूरन चंद वडाली के साथ मिलकर कई लोकप्रिय गाने गाए जिसमें से ‘तू माने या न माने’ और फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ का ‘रंगरेज मेरे’ शामिल है।

गौरतलब है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। गायक के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटें और तीन बेटियां हैं। वडाली और उनके भाई को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। गायिका ऋचा शर्मा ने प्यारेलाल वडाली के निधन की खबर को संगीत की दुनिया के लिए बेहद दुखद दिन बताया है।

उन्होंने कहा, “संगीत उद्योग और प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर!! प्यारे लाल वडाली हमारे बीच नहीं रहे... भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” सूफी गायिका हर्षदीप कौर ने ट्वीट किया, “संगीत की दुनिया के लिए बेहद बुरी खबर, विश्वास नहीं हो रहा कि प्यारे लाल वडाली जी अब हमारे बीच नहीं रहे, उनका संगीत हमेशा जीवित रहेगा।”

wadali

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी गायक के मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “वडाली ब्रदर्स के प्यारे लाल वडाली की मौत की खबर से दुखी हूं। वह सूफी संगीत के प्रतीक थे। संगीत की दुनिया के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें शांति मिले।”

Latest Bollywood News