Image Source : ptiquandeel brother
उन्होंने कहा, "हम उसके दोस्तों की तलाश में जुटे हैं और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही वे भी पकड़े जाएंगे। उनसे बात करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस वारदात में उनकी संलिप्तता थी या नहीं।"
शहर पुलिस प्रमुख ने कहा कि प्रशासन वसीम पर 'ऑनर किलिंग' का आरोप दर्ज करेगा और उसके लिए 'अधिकतम सजा' की मांग करेगा।
कंदील के पिता मोहम्मद अजीम ने एफआईआर में कहा कि उनकी बेटी परिवार के साथ ईद मनाने के लिए कराची से मुल्तान आई थीं। वसीम कंदील के शोबिज में काम करने के खिलाफ था और उसने यह अतिरंजित कदम अपने भाई मोहम्मद असलम शाहीन के इशारे पर उठाया है।
कंदील का अंतिम संस्कार रविवार सुबह डेरा गाजी खान स्थिति शाह सद्दारदिन में किया गया।
एक पड़ोसी ने बताया कि वह शुक्रवार रात को मॉडल से मिलने आई थी और तब सब कुछ ठीक था।
पड़ोसी ने कहा, "यह अविश्वसनीय है। कंदील बेहद अच्छी लड़की थी।"
कंदील बलूच 2014 में अपने प्रचार और सेल्फियों से सुर्खियों में आई थीं। उनके दसियों हजार फॉलोवर थे।
देखे वीडियोः
Latest Bollywood News