1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीका सिंह और चाहत खन्ना की साथ में फोटो देख फैन्स ने पूछी ये बात

मीका सिंह और चाहत खन्ना की साथ में फोटो देख फैन्स ने पूछी ये बात

सिंगर मीका सिंह और चाहत खन्ना लॉकडाउन में साथ रह रहे हैं। चाहत ने मीका के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

<p>मीका सिंह और चाहत...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM मीका सिंह और चाहत खन्ना

सिंगर मीका सिंह और टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना लॉकडाउन में साथ में रह रहे हैं। चाहत ने मीका के साथ #क्वारेंटाइन लव लिखकर फोटो शेयर की है। जिसके बाद से फैन्स दोनों की केमिस्ट्री को लेकर कमेंट कर रहे हैं। चाहत ही नहीं बल्कि मीका भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चाहत के साथ #क्वारेंटाइन लव के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं।

चाहत ने मीका के साथ पियानो सीखते हुए भी फोटो शेयर की थी। चाहत ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-  चलिए किसी के क्वारेंटाइन बन जाते हैं। खुश हूं की लॉकडाउन में हम एक-दूसरे से मिले।

मीका सिंह गोलगप्पे बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया था जिसमें चाहत को #क्वारेंटाइन लव के टैग भी किया था।

Image Source : INSTAGRAMमीका सिंह इंस्टाग्राम स्टोरी

Image Source : INSTAGRAMमीका सिंह इंस्टाग्राम स्टोरी

आपको बता दें मीका और चाहत एक गाने में साथ में नजर आने वाले हैं। इस गाने का नाम क्वारेंटाइन लव है। चाहत खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह और मीका पड़ोसी हैं तो उन्होंने घर के अंदर ही गाना शूट करने का सोचा। एक्ट्रेस को शायद लगता है कि यह डेटिंग की अफवाह उनके गाने को प्रमोट करने में सफल रहीं।

पर्सनल फ्रंट की बात करें तो चाहत खन्ना की दो बार शादी हुई है। पहली 2006 में भारत नरसिंहानी से हुई थी। यह शादी एक साल ही टिक पाई। उसके बाद फरहान मिर्जा से 2013 में शादी की। जिसके बाद वह 2018 में उनसे अलग हो गईं। चाहत की दो जुड़वा बेटियां जौहर मिर्जा और अमायरा मिर्जा हैं।

Latest Bollywood News