A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'राधे' को लेकर सलमान ने पूरा किया वादा, फैंस को दी ये सौगात

फिल्म 'राधे' को लेकर सलमान ने पूरा किया वादा, फैंस को दी ये सौगात

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी फिल्म राधे के पहले पोस्टर को रिलीज कर दिया है।

radhe - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@BEINGSALMANKHAN फिल्म राधे का पहला पोस्टर

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी फिल्म राधे के पहले पोस्टर को रिलीज कर दिया है। फिल्म का पोस्टर रिलीज कर सलमान खान ने फैंस से कहा, ''ईद का वादा था, ईद पर ही आएंगे क्योंकि एक बार जो मैंने... ''। सलमान खान ने अपने चिरपरिचित अंदाज में फैंस के बीच अपनी फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ प्रभु देवा द्वारा निर्देशित होगी। इस फिल्म में सलमान खान, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में होंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का निर्माण सलमा खान, सोहेल खान फिल्म्स, रील लाइफ प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है और यह इस साल ईद पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News