A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! राधिका आप्टे ने शेयर की ऐसी तस्वीर, फैंस के उड़ गए होश

OMG! राधिका आप्टे ने शेयर की ऐसी तस्वीर, फैंस के उड़ गए होश

राधिका आप्टे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार और सोनम कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन फिलहाल राधिका ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें....

Radhika Apte- India TV Hindi
Radhika Apte

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार और सोनम कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन फिलहाल राधिका अपनी एक तस्वीर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जो इतनी अनोखी है कि वह इसके कारण अब चर्चा में आ गई हैं। बता दें कि इस तस्वीर में राधिका के चेहरे पर एक छिपकली चिपकी हुई दिखाई दे रही है। यह फोटो राधिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बिहाइंड द सीन्स!! 'पैडमैन' अब 9 फरवरी को रिलीज हो रही है।" गौरतलब है कि राधिका के चेहरे पर नजर आने वाली यह छिपकली एक प्रैंक का हिस्सा है। इसकी एक वीडियो भी 'पैडमैन' की टीम ने जारी की है। शूटिंग के दौरान सभी खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। खासतौर पर अक्षय कुमार सभी के साथ मजाक करते हुए दिख रहे हैं। वहीं वह क्रिकेट खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं।

वैसे राधिका के बारे में बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब राधिका की इस तस्वीर को कुछ यूजर्स ने डरावना कहा है, तो कोई इसे बहुत बेकार बता रहा है। बता दें कि ‘पैडमैन’ पहले 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 25 जनवरी को प्रदर्शित हो रही फिल्म ‘पद्मावत’ के साथ क्लैश से बचने के लिए बाद में इसकी रिलीज आगे बढ़ाकर 9 फरवरी कर दी है।

Latest Bollywood News