1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस मूवी की तैयारियों में बिज़ी है लघु फिल्मों की ये चर्चित हीरोइन

इस मूवी की तैयारियों में बिज़ी है लघु फिल्मों की ये चर्चित हीरोइन

राधिका आप्टे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ऑएस्टर्स' की तैयारियों में व्यस्त हैं। यह उनकी एक लघु फिल्म है।

radhika- India TV Hindi
radhika

मुंबई: बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वालीं अभिनेत्री राधिका आप्टे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ऑएस्टर्स' की तैयारियों में व्यस्त हैं। यह उनकी एक लघु फिल्म है। राधिका ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। 'मांझी: द माउंटेनमैन' और 'बदलापुर' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय का हुनर दिखा चुकीं अभिनेत्री राधिका आप्टे ने लघु फिल्म 'ऑएस्टर्स' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि 'ऑएस्टर्स' की शूटिंग गर्मी की रात में शुरू कर दी गई।

इसे भी पढ़े:- जानिए राधिका आप्टे ने क्या कहा रजनीकांत के बारे में

राधिका ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, "गर्मी की रात में 'ऑइस्र्ट्स' की शूटिंग शुरू हुई।" प्रत्युषा गुप्ता निर्देशित व शर्मिला चौहान द्वारा लिखित 'ऑएस्टर्स' का निर्माण 'लंदन कॉलिंग' के के तहत बनाई जा रही है।

इसके अलावा राधिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोबिया’ को लेकर भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। पवन कृपलानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। राधिका इसके अलावा आगामी तमिल फिल्म ‘कबाली’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में राधिका, रजनीकांत की पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर भी काफी चर्चा है। फिल्म में रजनीकांत एक डॉन की भूमिका में दिखेंगे।

Latest Bollywood News