मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों कई गंभीर मुद्दों को फिल्मों के रूप में दर्शकों के सामने रखा जाता है। फिल्में समाज के ही कुछ अहम पहलुओं को तोड़-मरोड़कर हमारे सामने पेश करती हैं। इसी बात पर में अपरंपरागत फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता-निर्देशक राहुल बोस का कहना है कि फिल्मकार अपनी फिल्मों के जरिए समाज की सच्चाई को दर्शाते हैं। स्टार के साथ आयोजित जियो मामी के 18वें मुंबई फिल्मोत्सव के दौरान राहुल ने कहा, "पिछला समय हो या वर्तमान, फिल्मकार हमेशा से अपनी फिल्मों में वही चीज दर्शाते आए हैं जो समाज हमें बताता है। हर पीढ़ी की एक प्रतिक्रिया होती है। इस पीढ़ी में लिंग हिंसा के प्रति जागरुकता बढ़ रही है और इसके अनुसार, इस मुद्दे पर भविष्य में और भी फिल्में देखने को मिलेंगी।"
इसे भी पढ़े:- 'पूर्णा' First Look: राहुल बोस की फिल्म का पहला पोस्टर जारी
राहुल का यह भी मानना है कि फिल्मजगत में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी क्षमता पर खरी उतरी हैं। 'शौर्य' फिल्म के अभिनेता ने कहा, "कोंकणा सेन शर्मा हो या राधिका आप्टे। बीते दौर में शबाना आजमी हो या वहीदा रहमान। हमें उनकी कामयाबी का जश्न मनाना चाहिए।"
जोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'दिल धड़कने दो' में नजर आ चुके अभिनेता राहुल बोस को आगामी फिल्म 'विश्वरूपम' में भी देखा जाएगा।
Latest Bollywood News