प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बायोपिक ऐलान होने के हफ्तों बाद अब राहुल गांधी पर भी फिल्म आ रही है। फिल्म का नाम My Name Is RaGa है और इसमें उनकी निजी और राजनीतिक यात्रा को दिखाया जाएगा।
Rahul Gandhi biopic My Name Is RaGa
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बायोपिक ऐलान होने के हफ्तों बाद अब राहुल गांधी पर भी फिल्म आ रही है। फिल्म का नाम My Name Is RaGa है और इसमें उनकी निजी और राजनीतिक यात्रा को दिखाया जाएगा।
फिल्म को रूपेश पॉल डायरेक्ट कर रहे हैं। वो चार साल बाद डायरेक्शन में लौट रहे हैं। उन्होंने कहा- "फिल्म का मकसद न तो राहुल का महिमामंडन करना है और न ही उनका रहस्य हटाना है। यह एक ऐसे इंसान की कहानी है, जिसपर हास्यास्पद हमला किए गए और उसने किस तरह से शानदार वापसी की।"
देखें टीजर-
उन्होंने कहा, "जिसने भी निडरता से हार और विफलता का सामना किया है, वे खुद को इस कहानी से जोड़ सकता है। इस लिहाज से मैं इसे बायोपिक नहीं कहना चाहता। यह किसी भी व्यक्ति की एक कहानी है, जिसे विपत्तिपूर्ण जीवन पर जीत दर्ज करने के बाद रोकना नामुमिकन हो जाता है।"
फिल्म का टीजर रिलीज़ हो गया है और इसमें गांधी परिवार के कई सदस्यों को दिखाया गया है। हालांकि रूपेश कुछ नई बातों को जोड़ने के लिए कुछ और सीन शूट करने की योजना बना रहे हैं।