A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 14 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आएगी वरुण बडोला और राजेश्वरी की जोड़ी

14 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आएगी वरुण बडोला और राजेश्वरी की जोड़ी

राजेश्वरी सचदेव ने हमेशा ही अपने अभिनय से दर्शकों के बीच एक अलग ही छाप छोड़ी है। हाल ही में उन्होंने अपने पति और जाने माने अभिनेता वरुण बडोला के साथ काम करने को लेकर कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ती, लेकिन राजेश्वरी का कहना है कि जब वे एक साथ काम करते हैं, तो दर्शकों को अधिक उम्मीदें होती हैं।

Rajeshwari - India TV Hindi
Rajeshwari 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव ने हमेशा ही अपने अभिनय से दर्शकों के बीच एक अलग ही छाप छोड़ी है। हाल ही में उन्होंने अपने पति और जाने माने अभिनेता वरुण बडोला के साथ काम करने को लेकर कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ती, लेकिन राजेश्वरी का कहना है कि जब वे एक साथ काम करते हैं, तो दर्शकों को अधिक उम्मीदें होती हैं। बता दें कि राजेश्वरी 'शब्द लीला' नामक नाटक सहित कई परियोजनाओं से जुड़ी हुई हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह जल्द ही किसी शो में वरुण के साथ काम करने की योजना बना रही है?

इसका जवाब देते हुए राजेश्वरी ने कहा, "मैं किसी भी माध्यम में वरुण बडोला के साथ काम करना चाहूंगी। इसलिए यह अच्छी बात है कि हम एक साथ 'शब्द लीला' कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हम पेशेवर रूप से काम पर मिले और अपने काम के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए, उनके साथ काम करना हमेशा एक अच्छा अनुभव होता है, लेकिन बात यह है कि जब हम साथ काम करते हैं, तो दर्शकों की अपेक्षाएं अधिक होती हैं, जिन्हें हम खोना नहीं चाहते।"

गौरतलब है कि राजेश्वरी और वरुण 14 वर्ष बाद साथ काम कर रहे हैं। राजेश्वरी भी टेलीविजन धारावाहिक 'दिल ही तो है' के साथ व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, "शो 'दिल ही तो है' में काम करना बेहतरीन है।"

Latest Bollywood News