A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म का एकदम हटकर प्रमोशन, सामने आईं 'दरबार फ्लाइट' की तस्वीरें

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म का एकदम हटकर प्रमोशन, सामने आईं 'दरबार फ्लाइट' की तस्वीरें

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार के प्रमोशन के लिए फ्लाइट्स का इंतजाम किया गया है और इसे 'दरबार फ्लाइट' का नाम दिया गया है।

rajnikant, darbar flight- India TV Hindi
Image Source : TWITTER rajnikant darbar flight

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन के साथ 'दरबार' फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के कई पोस्टर और वीडियो सामने आ चुके है। जिसमें रजनीकांत कई सालों बाद एक पुलिसवाला के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का प्रमोशन भी शुरू हो गया है। लेकिन इस बार फिल्म मेकर्स ने एक दम अलग ही अंदाज में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने का प्लान बनाया है जो इस फिल्म को बादलों तक ले जाएगा। जी हां इस फिल्म के प्रमोशन के लिए दो फ्लाइट्स का इंतजाम किया गया है जिसमें दरबार नाम के स्टिकर लगाए गए है। इसके साथ ही रजनीकांत के लुक के स्चिकलर लगे है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। 

ट्विटर पर ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि रजनीकांत की हर एक फिल्म के लिए उनके फैंस बिल्कुल क्रेजी हो जाते है। काफी लंबे समय बाद कॉप के लुक में नजर आने से फैंस काफी एक्ससाइटेड नजर आ रहे हैं। 

'छपाक' के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण ने बताया, नए साल और बर्थ डे पर क्या है प्लान?​

दरबार फिल्म मेकर्स का फ्लाइट के द्वारा प्रमोशन करना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हर कोई इसमें बैठने के लिए काफी उत्साहित है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दरबार फ्लाइट में बढ़ने को मैं तैयार हूं। ये एक अच्छी फ्रमोशन टेकनीक है।'

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे पहले तो लगा कि ये तस्वीर फोटोशॉप है लेकिन बाद में सच्चाई जानकर खुशी का ठिकाना नहीं है।'

एक यूजर ने कमेंट किया कि दरबार फीवर शुरु हो गया है।

एक यूजर ने लिखा कि 'कबाली' फिल्म के बाद दरबार फ्लाइट के लिए तैयार हो जाए। 

ए आर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नयनतारा, निवेथा थॉमस और सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स शामिल है। इस फिल्म को अल्लाईराजा सुभाषकरण ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों पर 9 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 

 

Latest Bollywood News