कमल हासन के ऑफिस में रजनीकांत ने अपने गुरु बालाचंदर की प्रतिमा का किया अनावरण
कमल हासन के ऑफिस में रजनीकांत ने अपने गुरु बालाचंदर की प्रतिमा का किया अनावरण
IANS
Published : Nov 08, 2019 06:42 pm IST, Updated : Nov 08, 2019 06:42 pm IST
कमल हासन और रजनीकांत इन दोनों ही अभिनेताओं के करियर को आकार देने में के. बालाचंदर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कमल हासन और रजनीकांत ने अपने गुरु बालाचंदर की प्रतिमा का अनावरण किया
चेन्नई: कमल हासन और रजनीकांत ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से दिवंगत फिल्मकार के. बालाचंदर की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। इस मूर्ति का अनावरण हाल ही में उद्घाटित कमल हासन के नए ऑफिस में किया गया। वह उन्हें अपना गुरु मानते हैं। इन दोनों ही अभिनेताओं ने बालाचंदर के साथ बीस से अधिक फिल्मों में काम किया है।
कमल हासन और रजनीकांत इन दोनों ही अभिनेताओं के करियर को आकार देने में के. बालाचंदर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।