साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने सुजीत विल्सन की मौत पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है। आपको बता दें कि सुजीत 2 साल का बच्चा था जो हाल ही में ट्यूबवेल के खुले बोरवेल गिर गया था। रेस्क्यू टीम ने बच्चे को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन 75 घंटो के रेस्क्यू के बाद भी सुजीत को बचाया नहीं जा सका। मंगलवार सुबह तमिलनाडु सरकार ने सुजीत के मृत्यु की घोषणा कर दी। सुजीत की मौत की खबर सुनते ही ट्विटर पर RIP Sujith ट्रेंड करने लगा। सिर्फ इतना ही नहीं साउथ के सुपरस्टार सहित कई सेलेब्स बच्चे की मौत पर दुख जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। रजनीकांत ने शोक जताते हुए लिखा कि सुजीत की मौत काफी दर्दनाक तरीके से हुई है। बच्चे की आत्मा को शांति मिले। भगवान सुजीत के परिवारवालों को शक्ति दे।
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने लिखा- प्यारे नन्हे, हमें अफ़सोस है।
अर्चना कलपती ने लिखा- सुजीत का इस तरह जाना ह्रदयविदारक है।
Latest Bollywood News