1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत ने किया फिल्म समीक्षकों से ऐसा अनुरोध

रजनीकांत ने किया फिल्म समीक्षकों से ऐसा अनुरोध

कई बार ऐसा होता है कि फिल्म से जुड़ी कुछ खराब चीजें बताने के कारण किसी भी फिल्म की टीम को बुरा लग सकता है। इसी को लेकर अब सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म समीक्षकों से अनुरोध किया है कि...

rajinikanth- India TV Hindi
rajinikanth

चेन्नई: इंडस्ट्री में किसी भी फिल्म को बनाने के लिए उसके सितारों के साथ पूरी टीम की कड़ी मेहनत होती है, लेकिन इसी के साथ इतनी ही सच्चाई इस बात में भी है कि फिल्म की रिलीज के बाद इसके समीक्षकों की राय भी मायने रखती है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि फिल्म से जुड़ी कुछ खराब चीजें बताने के कारण  किसी भी फिल्म की टीम को बुरा लग सकता है। इसी को लेकर अब सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म समीक्षकों से अनुरोध किया है कि वे किसी फिल्म के बारे में अपने विचार रखते वक्त आहत करने वाली कोई टिप्पणी नहीं करें।

रजनीकांत ने शिवाजी गणेशन के आवास अन्नाई ईलम पर नेरूप्पु दा के ऑडियो लॉन्च पर संवाददाताओं से कहा, “फिल्में बनाना हमारी जिम्मेदारी है। फिल्मों की समीक्षा करना आपका कर्तव्य है। लेकिन आप किसी फिल्म की आलोचना करते हुए क्या कहते हैं वह महत्वपूर्ण है। कृपया कोई आहत करने वाली टिप्पणी नहीं करें। मैं आपसे किसी फिल्म पर अपने विचार प्रदर्शित करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं।“

रजनीकांत ने कहा कि निर्माताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी पक्ष लाभ कमाएं जबकि वितरकों को कोई फिल्म खरीदने से पहले किसी मार्केटिंग जाल में फंसने से बचना चाहिए।

रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘2.0’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में उनके अलावा बॉलीवुड के खिलाड़ कहे जाने वाले अक्षय कुमार भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में वह खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News