नई दिल्ली: रजनीकांत को दक्षिण भारत की फिल्मों का सुपरस्टार कहा जाता है। कहते है कि जब रजनीकांत पर्दे पर आते हैं तो लोगों को उनके अवाला और कोई नजर नहीं आता। रजनीकांत को हर उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते हुए पसंद किया जाता है। उन्होंने अपने से काफी कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ भी पर्दे पर काम किया है और उन्हें लोगों से सराहना भी मिली है। इस बार रजनीकांत, बॉलीवुड में बहुत जल्दी वाह वाही बटोर चुकी राधिका आप्ते के साथ पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आएंगे।
इस बार राधिका को मौका मिला है साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने का। राधिका आप्ते, रजनीकांत से 34 वर्ष छोटी हैं लेकिन पर्दे पर ये सिर्फ एक नंबर है क्योकि साउथ के ये सुपरस्टार जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो युवाओं को भी वो नर्वस कर देते हैं।
इसी तरह पिछले कई वर्षों से रजनीकांत अपनी से काफी छोटी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ बेहतरीन जोड़ी बनाते आ रहे हैं। शायद इसीलिए आज भी नई एक्ट्रस उनके साथ पर्दे पर रोमांस करना चाहती हैं। अगली स्लाइड से जानिए उन young अभिनेत्रियों के बारें में जिनके साथ रजनीकांत पर्दे पर रोमांस कर चुकें है-
Latest Bollywood News