A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! ‘काला’ की रिलीज से पहले ही फेसबुक लाइव कर दी गई रजनीकांत की फिल्म

OMG! ‘काला’ की रिलीज से पहले ही फेसबुक लाइव कर दी गई रजनीकांत की फिल्म

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'काला' आज तड़के सुबह 4 बजे सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि रजनीकांत की फिल्म का रिलीज होना उनके चाहने वालों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। लेकिन हाल ही में एक फैन ने कुछ ऐसा कर डाला है जो अब उसे बहुत भारी पड़ गया है।

Rajinikanth- India TV Hindi
Rajinikanth

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'काला' आज तड़के सुबह 4 बजे सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि रजनीकांत की फिल्म का रिलीज होना उनके चाहने वालों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। लेकिन हाल ही में एक फैन ने कुछ ऐसा कर डाला है जो अब उसे बहुत भारी पड़ गया है। दरअसल हाल ही में फिल्म की प्रीमियर शो रखा गया था, इस दौरान एक शख्स ने अपने दोस्तों को यह फिल्म दिखाने के लिए फेसबुक लाइव करना शुरू कर दिया।

युवक ने इस दौरान 40 मिनट की फिल्म फेसबुक लाइक के जरिए दिखा दी। हालांकि इसके तुरंत बाद ही थिएटर के प्रबंधक हरकत में आ गए और इस युवक को हिरासत में ले लिया गया। गौरतलब है कि रजनीकांत के लिए फैंस की इस कदर दीवानगी कोई नई बात नहीं है। उनकी हर फिल्म की रिलीज के साथ चाहनेवाले सिनेमाघरों के बाहर धमाल मचाते दिखते हैं।

जहां एक ओर फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए सुबह 4 बजे ही सिनेमाघरों के बाहर दिखें, वहीं दूसरी ओर तमिलनाडू की एक कंपनी ने 7 जून को अपने सभी कर्मचारियों को इस फिल्म के छुट्टी तक डे डाली है। बता दें कि इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नाना पाटेकर और हुमा कुरैशी में दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News