1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जयललिता को अस्पताल में देखने पहुंचे रजनीकांत

जयललिता को अस्पताल में देखने पहुंचे रजनीकांत

जयललिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। उन्हें फेंफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत बताई गई है, जिस कारण वह 22 सितंबर से अस्पताल में ईलाज चल रहा है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्य धनुष...

rajinikanth- India TV Hindi
rajinikanth

चेन्नई: पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। उन्हें फेंफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत बताई गई है, जिस कारण वह 22 सितंबर से अस्पताल में ईलाज चल रहा है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्य धनुष के साथ रविवार को मुख्यमंत्री जयललिता का हाल जानने चेन्नई के अपोलो अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। रजनीकांत ने अस्पताल पहुंचकर जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। एक सूत्र के अनुसार, रजनीकांत करीब 25 मिनट तक अस्पताल में रहे।

इसे भी पढ़े:- रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने की पुष्टि, हो रही हैं पति से अलग

एक सूत्र ने कहा, "रजनीकांत को मुख्यमंत्री के वार्ड में जाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।" तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को 22 सितम्बर को बुखार और डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन फेफड़ों में इनफेक्शन की शिकायत भी सामने आई जिसे खत्म करने के लिए ईलाज जारी है।

जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में 10 अक्टूबर को दी गई जानकारी में बताया गया कि उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन अस्पताल से छूटने के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई।

Latest Bollywood News