A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का निधन, गुरुवार सुबह ली अंतिम सांस

फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का निधन, गुरुवार सुबह ली अंतिम सांस

बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का गुरुवार की सुबह मुंबई के सर एस एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया।

Rajkumar Barjatya passes away- India TV Hindi
Rajkumar Barjatya passes away

बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का गुरुवार की सुबह मुंबई के सर एस एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। फिल्म ट्रेड एनालिस्टर कोमल नहाटा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस न्यूज को शेयर किया।

उन्होंने लिखा- ''बहुत शॉकिंग खबर। श्री राजकुमार बड़जात्या का निधन कुछ मिनटों पहले रिलायंस हरकिसनदास हॉस्पिटल में हो गया। विश्वास नहीं हो रहा। प्रभादेवी ऑफिस में उनके एक हफ्ते पहले ही मुलाकात हुई थी। उन्होंने मेरे और मेरे परिवार के साथ काफी समय बिताया था। उस समय वह एकदम ठीक लग रहे थे और अब वह चले गए।''

राजश्री प्रोडक्शन के राजकुमार बड़जात्या ने हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं, विवाह और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्में बनाई थी।

वह अपने पीछे अपनी पत्नी सुधा बड़जात्या और बेटे सूरज बड़जात्या को छोड़ गए हैं।

Latest Bollywood News