1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव ने लिखा- ऊंची इमारतों से ऊंचे सपने देखे हैं मैंने

राजकुमार राव ने लिखा- ऊंची इमारतों से ऊंचे सपने देखे हैं मैंने

 राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी साझा की, जिसे उन्होंने बालकनी पर क्लिक किया था।

rajkummar rao- India TV Hindi
Image Source : RAJKUMMAR RAO- INSTAGRAM राजकुमार राव

मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि उन्होंने जीवन में बड़े सपने देखे हैं और वह सभी की आकांक्षाओं को सलाम करते हैं। राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी साझा की, जिसे उन्होंने बालकनी पर क्लिक किया था। सेल्फी की पृष्ठभूमि में, इमारतों के टावरों को देखा जा सकता है।

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "इन ऊंची इमारतों से ऊंचे सपने देखे हैं मैंने। आपके, मेरे, हम सबके सपनों को सलाम।"

अभिनेत्री प्राची देसाई ने अभिनेता के कमेंट सेक्शन में लिखा, "सलाम।"

वहीं, उनकी प्रेमिका, अभिनेत्री पत्रलेखा ने कमेंट सेक्शन में हार्ट और हग इमोजी पोस्ट किए।

Latest Bollywood News