A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर राजकुमार राव के पिता का निधन, 60 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

एक्टर राजकुमार राव के पिता का निधन, 60 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

एक्टर राजकुमार राव के पिता का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 60 साल के थे।

एक्टर राजकुमार राव के पिता का निधन, 60 साल की उम्र में ली आखिरी सांस- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM एक्टर राजकुमार राव के पिता का निधन, 60 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

गुरुग्राम: फ़िल्म एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, इस वक्त उनके घर से एक दिल दुखा देने वाली खबर आई है। अभिनेता के पिता का गुरुवार रात निधन हो गया। राजकुमार राव के पिता सतपाल यादव पिछले कई दिनों से बीमार थे और गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन कल रात उनका निधन हो गया। गुरुग्राम में ही उनका अंतिम संस्कार भी हो गया।

राजकुमार राव के पिता सतपाल यादव रेवेन्यू विभाग में सरकारी नौकरी करते थे। 

बता दें, राजकुमार राव को फिल्म शाहिद के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। उनकी बेहतरीन एक्टिंग क्षमता के लिए उन्हें जाना जाता है। राजकुमार राव शादी में जरूर आना, न्यूटन, स्त्री और बरेली की बर्फी समेत कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं। उनका मन बचपन से ही एक्टिंग करने का था उन्होंने थियेटर भी किया है।

Latest Bollywood News