1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारत के हाथों से निकल गया एक और ऑस्कर, राजकुमार राव की 'न्यूटन' हुई रेस से बाहर

भारत के हाथों से निकल गया एक और ऑस्कर, राजकुमार राव की 'न्यूटन' हुई रेस से बाहर

अब तक, 'मदर इंडिया', 'सलाम बॉम्बे!' और 'लगान : वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया' ही ऐसी भारतीय फिल्में हैं, जो अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में जगह बना पाईं।

NEWTON OSCAR - India TV Hindi
Image Source : PTI NEWTON OSCAR

नई दिल्ली: भारत के हाथों से एक और ऑस्कर चला गया। राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है। ऑस्कर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्च र आर्ट्स एंड साइंसेज ने गुरुवार को घोषणा की कि 90वें अकादमी पुरस्कारों के लिए विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में 9 फीचर फिल्में प्रतियोगिता के अगले दौर में शामिल होंगी।

राजकुमार राव द्वारा अभिनीत 'न्यूटन' में अमित मसुर्कर के निर्देशन में बनी है। शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों को 92 फिल्मों में से चुना गया है। 90वें अकादमी पुरस्कारों की सभी श्रेणियों के लिए नामांकन 23 जनवरी को घोषित किया जाएगा। ऑस्कर समारोह 4 मार्च को डॉल्बी थियेटर में आयोजित किया जाएगा।

अब तक, 'मदर इंडिया', 'सलाम बॉम्बे!' और 'लगान : वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया' ही ऐसी भारतीय फिल्में हैं, जो अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में जगह बना पाईं।

​(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News