A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव और नुसरत भरुचा की फिल्म 'छलांग' का पोस्टर आया सामने, इस दिन होगी रिलीज

राजकुमार राव और नुसरत भरुचा की फिल्म 'छलांग' का पोस्टर आया सामने, इस दिन होगी रिलीज

राजकुमार राव और नुसरत भरुचा की आने वाली फिल्म 'छलांग' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

chhalaang first poster- India TV Hindi
छलांग का पहला पोस्टर हुआ रिलीज।

राजकुमार राव और नुसरत भरुचा की आने वाली फिल्म छलांग का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। हंसल मेहता की इस फिल्म का नाम पहले तुर्रम खान होने वाला था मगर अब इसका नाम बदलकर छलांग कर दिया गया है। यह फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

छलांग के पोस्टर में राजकुमार राव फुटबॉल को तकिया बनाकर कुर्सी पर सोते नजर आ रहे हैं। उनके चारो तरफ नुसरत भरुचा और कुछ बच्चे खड़े होकर उन्हें घूर रहे हैं।

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर छलांग का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- लंबी छलांग के लिए लंबी नींद जरुरी है।

राजकुमार राव और नुसरत भरुचा के अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला, मोहम्मद जीशान अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह हंसल मेहता की पांचवी फिल्म है जिसे वह डायरेक्ट कर रहे हैं। छलांग को अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म सामाजिक कॉमेडी पर आधारित है और इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की है।

Latest Bollywood News