1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: राजकुमार राव ने पत्रलेखा को इस तरह किया प्रपोज, देखिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज

Video: राजकुमार राव ने पत्रलेखा को इस तरह किया प्रपोज, देखिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज

राजकुमार राव और पत्रलेखा की प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

rajkummar rao proposed patralekhaa pre wedding ceremony- India TV Hindi
Image Source : INSTA: ASIANWEDDINGMAG Video: राजकुमार राव ने पत्रलेखा को इस तरह किया प्रपोज, देखिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज 

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में राजकुमार घुटनों के बल बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज कर अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

राजकुमार व्हाइट कलर के डिजाइनर ड्रेस में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, पत्रलेखा भी इसी रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राजकुमार प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में पत्रलेखा को प्रपोज कर रहे हैं। जब राजकुमार बैठ जाते हैं तो पत्रलेखा भी अपने प्यार को जाहिर करते हुए जमीन पर बैठ जाती हैं और राजकुमार के प्रपोजल को स्वीकार करती हैं। 

Video: राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी से पहले सामने आया ये वीडियो, एक्ट्रेस की बहन ने लिखी ये खास बात

इस खूबसूरत जोड़े की और भी फोटोज वायरल हो रही हैं। वीडियो में दोनों रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस सेरेमनी में एक्टर साकिब सलीम और फिल्ममेकर फराह खान सहित कई हस्तियों ने शिरकत की। 

खबरों की मानें तो राजकुमार और पत्रलेखा आज चंडीगढ़ में हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थामेंगे। इस वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होंगी। 

राजकुमार और पत्रलेखा ने साथ में 'सिटीलाइट्स' और वेब शो 'बोस: डेड-अलाइव' में काम किया है।

 

 

Latest Bollywood News