रघु यानी राजकुमार राव इन दिनों रुक्मणी को इंप्रेस करने के लिए इस खास जुगाड़ से 6 पैक्स एब्स बना रहे हैं। जी हां रघु यानी राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मेड इन चाइना को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। जैसा कि आपको पता है राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक खास जगह हासिल की है। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है जिसकी वजह से उनकी एक के बाद एक फिल्म हिट रहती है।
पिछले कुछ सालों से राजकुमार राव की फिल्में कम बजट होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इन दिनों राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म मेड इन चाइना के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। खासकर सोशल मीडिया पर वे आए दिन फिल्म के प्रमोशनल पोस्ट्स शेयर करते हैं। बता दें कि उन्होंने हाल ही में मेड इन चाइना फिल्म में अपने किरदार रघु की एक तस्वीर अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। इस तस्वीर में राजकुमार काफी फनी लुक में नजर आ रहे हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है- उन्होंने लिखा रुक्मिणि को अपनी सिक्स पैक्स से इंप्रेस करने के लिए रघु ने यह जुगाड़ निकाला है।
इस फिल्म में राजकुमार के अपोजिट मौनी राय नजर आएंगी। फिल्म का डॉयरेक्शन मिखिल मुसाले कर रहे हैं और प्रोड्यूशर दिनेश विजान है। यह फिल्म इस दिवाली पर रिलीज होने जा रही है।
ये भी पढ़ें:
Pics: रणवीर सिंह की फिल्म '83' की शूटिंग पूरी, दीपिका पादुकोण ने पूरी कास्ट और क्रू को दी पार्टी
साहो एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने की अपने बॉयफ्रेंड से सगाई
बड़ा हो, भिड़ने में उतना ही मजा आता है
Latest Bollywood News